फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीमार को लाने बड़ा भंगाल पहुंचे 13 लोग भी फंसे

Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से एयरलिफ्ट करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल पहुंचे 13 लोगों के बर्फबारी में फंसने का मामला सामने आया है।
बड़ा भंगाल की निर्मला देवी पत्नी लछिया राम एक सप्ताह से बीमार चल रही थी। पंचायत प्रधान मनसा राम भंगालिया ने बताया कि 24 फरवरी को निर्मला देवी को लाने के लिए गए 13 लोग मंगलवार रात बड़ा भंगाल पहुंचे। क्षेत्र में बर्फबारी के चलते ये लोग भी बड़ा भंगाल में फंस गए हैं। मनसा राम के साथ उपप्रधान संजय कुमार, वार्ड पंच कमलेश ठाकुर, सुनीता देवी, चुड़ी देवी और गीता राम सहित अन्य ने सरकार से मांग की है कि बड़ा भंगाल में फंसे सभी लोगों को तुरंत एयर लिफ्ट करवाया जाए, अन्यथा पंचायत और गांववासी उपायुक्त कार्यालय में धरना देंगे। उधर, एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने बताया कि इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें