फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त नवरात्र की अष्टमी पर ज्वालामुखी माता को लगेंगे 56 भोग

विज्ञापन
माता लक्ष्मी कुंड में विराजमान। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास के गुप्त नवरात्र की अष्टमी के दिन 56 भोग लगाए जाएंगे। पुजारी एवं आचार्य नीलमणि कांत ने बताया कि अष्टमी के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मां ज्वाला का प्रकटोत्सव बुधबार रात 12:00 बजे मनाया जाएगा। मान्यता है कि मां ज्वाला इसी दिन इस स्थान पर ज्योति के रूप में प्रकट हुई थीं। इस दौरान मंदिर के पुजारियों की ओर से आठ को गुप्त नवरात्र पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। न्यास सदस्य प्रशांत शर्मा, सौरभ शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति परंपरा के अनुसार मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन

51 शक्तिपीठों में सर्वोपरि है मां ज्वाला
कांगड़ा घाटी स्थित ज्वालामुखी शक्तिपीठ को 51 शक्तिपीठों में सर्वोपरि माना गया है। यही एक ऐसा शक्तिपीठ है, जहां मां के दर्शन साक्षात ज्योतियों के रूप में होते हैं। शिव महापुराण में भी इस शक्तिपीठ का वर्णन आता है। जब भगवान शिव माता सती को अग्निकुंड से निकालकर पूरे ब्रह्मांड में घूम रहे थे तो भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र से कटकर सती की जीव्हा कालीधार पहाड़ पर गिरी थी। इससे यहां ज्योति रूप में दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें