फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह के जमूला में एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

विज्ञापन
सुलह विस के जमूला चंबी में दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
भवारना/नगरोटा बगवां/पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विस के जमूला (चंबी) के पास एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बच्ची समेत 10 लोग घायल हुए हैं। यह बस नगरोटा से धीरा वाया जमूला (चंबी) जा रही थी। सड़क से नीच लुढ़की बस सीधी खड़ी रही और पहाड़ी से टकरा गई। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। धीरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर नगरोटा बगवां डिपो की बस नगरोटा बगवां से धीरा जा रही थी। बस में सवार कुल 35 सवारियों में से 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां लाया गया।
हालांकि, एक-दो को छोड़कर किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बड़ी बात यह है कि नगरोटा अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण सभी घायलों को एक्सरे करवाने के लिए टांडा भेजा गया है। मौके पर पहुंचे नगरोटा के विधायक अरुण कुमार कूका ने घायलों का हाल जाना और उन्हें टांडा भेजने का इंतजाम किया। उन्होंने एक मरीज को अपने निजी वाहन से टांडा भेजा। नगरोटा अस्पताल में डॉ. शिल्पा ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि एक मरीज को सीटी स्कैन और बाकियों को एहतियातन एक्सरे करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। वहीं विस अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने शिमला में होने के कारण प्रशासन को घायलों को हर सुविधा मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं।
ये सवारियां हुईं घायल
जगतराम (75) चीड़न, विंता देवी (42) वाह, वंदना (37) रझूं, माया देवी (58) जमूला, पूजा (25) मटौर, साक्षी (17) चंबी, विंता देवी, चंपा जमूला, सारवी (दो), जमूला और वंशु धलूं घायल हुए हैं। अस्पताल में नगरोटा बगवां पुलिस थाना के ट्रैफिक प्रभारी दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें