फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुख कोल्हापुर में आग लगने से स्लेटपोश मकान जलकर राख

विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा) चामुखा मे जला मकान - फोटो : Kangra
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। रक्कड़ तहसील के अंतर्गत पंचायत चामुक्खा कोल्हापुर में आग से स्लेटपोश मकान जल गया। इससे मकान मालिक को लाखों का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मकान में कमला देवी पत्नी करतार चंद अपने बेटे अशोक कुमार के साथ सहित रहती हैं। पंचायत प्रधान विपन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे के करीब कमला देवी दवाई लेने गईं थीं। वहीं जलशक्ति विभाग मेें कार्यरत उनका बेटा अशोक रात्रि ड्यूटी करके सुबह खाना खा रहा था। तभी बच्चों ने बाहर देखा गया तो मकान में धुआं निकल रहा है। देेखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि पूरा मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक मकान जल गया था। रक्कड़ तहसील के तहसीलदार अमित कुमार ने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को तत्काल दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। पुलिस थाना प्रभारी चिरंजी शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। विभाग की ओर से छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें