फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुर में निजी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलेर(कांगड़ा)। हरिपुर तहसील के मुख्य बाजार में निजी क्लीनिक चला रहे एक व्यक्ति पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर की अगुवाई में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर पारुल ठाकुर की ओर से उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार निजी क्लीनिक चला रहे एक व्यक्ति के दस्तावेजों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय पुलिस भी उपस्थित रही। हालांकि बताया जा रहा है कि इसे लेकर बाकायदा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की गई थी, जिस पर यह कार्रवाई हुई है।
शिकायत में कहा गया था कि यह क्लीनिक बिना वैध दस्तावेजों से चलाया जा रहा है। इस दौरान जब पत्रकारों ने डॉक्टर पारुल ठाकुर से क्लीनिक चला रहे व्यक्ति पर की गई कार्रवाई के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को 1100 हेल्पलाइन के माध्यम से क्लीनिक चला रहे उस व्यक्ति के विरुद्ध एक शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार वह मौके पर पहुंची है। उन्होंने बताया कि निजी क्लीनिक चला रहे व्यक्ति ने उन्हें कोई वैध दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाया। डॉ. पारुल ठाकुर ने बताया कि इस मामले में उस व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस व्यक्ति के विरुद्ध मामला कोर्ट को सौंपा जाएगा, जिसमें व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बारे में विभाग की ओर से बोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें