फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल नृत्य प्रतियोगिता में दिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। नौरा कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. संजीवन कटोच बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, समूह गान, एकल गायन और मॉडलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विज्ञापन

नृत्य स्पर्धा में रितिका और साथियों ने प्रथम स्थान, स्वीटी ने द्वितीय स्थान और रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीया, द्वितीय स्थान पर सेजल और तृतीय स्थान पर निशांत रहे। वहीं, तमन्ना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। ड्यूट डांस प्रतियोगिता में स्वीटी और मुस्कान प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर अंजली और रितिका तथा तृतीय स्थान पर समृद्धि और प्रियांशी रहे। आकांक्षा और रितिका ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान ने, द्वितीय स्थान राहुल और तृतीय स्थान पूजा ने हासिल किया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर स्वीटी, द्वितीय स्थान पर शैलजा और तृतीय स्थान पर आकांक्षा रहीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों की समिति की संयोजक प्रो. राका शर्मा, प्रो. कमल कुमार, प्रो. गगन जग्गी, प्रो. अनुपम डोगरा, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. अरुण दीक्षित, प्रो. प्रदीप, प्रो. हितेश, प्रो. पवन राणा, प्रो. सुनीता, प्रो. सपना, प्रो. विवेक शर्मा, प्रो. नेहा, राहुल शर्मा, विशन राणा, गंधर्व मेहता, राजिंदर, सुरजीत राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें