केंद्र सरकार के कृषि कानून के वापिस लेने पर जश्न मनाते हुए किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : Kangra
जसूर (कांगड़ा)। किसानों ने कांग्रेस के झंडे तले नूरपुर के जसूर कस्बे में विजय जुलूस निकाला। किसानों ने ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। किसान बिल वापस लिए जाने पर किसान नेता सुरेश पठानिया ने कहा कि यह उन सभी किसानों की जीत है, जो लगातार इन काले कानूनों का विरोध कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र के नेता बड़े दिनों से यह कह रहे थे कि यह बिल किसान हितैषी है, लेकिन अब उन्हें भी अहसास हुआ कि यह बिल किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार एमएसपी लागू करने की गारंटी नहीं देती और जब तक शहीद किसानों को मुआवजा नहीं दिया जाता, यह आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। इस दौरान किसानों ने कांग्रेस के झंडे तले विजय जुलूस निकाला और ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सुशील कुमार मिंटू, बलदेव पप्पी, पपू मन्हास, पपू महाजन, रजनीश शर्मा, विनय कुमार, राजन शर्मा, सतवीर सिंह और अभिनव सूद सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।