फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण को लेकर ब्लाक युवा कांग्रेस ने कोसी प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बढ़ती महंगाई और एचआरटीसी की बसों को बैजनाथ से जोगिंद्रनगर शिफ्ट करने के खिलाफ युवा कांग्रेस शुक्रवार को सड़कों पर उतर आई। युकां कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने के बाद बस अड्डे पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद बैजनाथ ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रविंद्र राव ने कहा कि केंद्र सरकार आए दिन अहम संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है। बढ़ती हुई महंगाई से आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वह ब्लॉक युवा कांग्रेस की बैठक में बोल रहे थे।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव व प्रभारी कांगड़ा रवि ठाकुर, प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया व प्रभारी कांगड़ा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार व पूर्व विधायक किशोरी लाल उपस्थित रहे। राव ने कहा कि विधायक मुलख राज प्रेमी के कार्यकाल में एचआरटीसी की 40 बसों को यहां से जोगिंद्रनगर के लिए भेज दिया गया है। इससे साफ पता चलता है कि स्थानीय विधायक सिर्फ अपनी पार्टी के चहेतों के लिए कार्य कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने हाल ही में हुई कंडक्टर भर्ती पर सवाल उठाते हुए जयराम सरकार से मांग की है कि इस भर्ती का परिणाम दस दिनों के भीतर में सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें