फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटलू पंचायत में कार-बाइक में भिड़ंत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार-बाइक की टक्कर में, चार घायल
विज्ञापन

जयसिंहपुर-पालमपुर सड़क पर कोटलू पंचायत में हादसा
प्राथमिक उपचार के बाद चारों को अस्पताल से मिली छुट्टी
दोनों पक्षों में समझौता होने से पुलिस में दर्ज नहीं हुआ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर से पालमपुर आने वाली लाहट-कोटलू सड़क पर कोटलू पंचायत के कोहाला बस स्टैंड के नजदीक एक मोटरसाइकिल और आल्टो कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाइक चालक रमन शर्मा गांव संघोल जो कि हारसी के पशु चिकित्सालय में डॉक्टर के पद पर तैनात हैं, जयसिंहपुर से पालमपुर की ओर जा रहे थे कि कोटलू के कोहाला बस स्टैंड के पास पालमपुर की तरफ से आ रही एक कार (सीएच 01बीएम-0467) और उनकी बाइक (एचपी37बी-7472) की टक्कर हो गई। इस टक्कर से बाइक चालक रमन शर्मा और उनके साथ बैठा उद्योग विभाग धर्मशाला में इंजीनियर के पद पर तैनात एक अन्य युवक विश्वदीप बुरी तरह घायल हो गए। वहीं, दूसरी तरफ कार में बैठे चालक के अलावा दो व्यक्ति लालमन गांव और डाकघर रिट और रमन डोगरा वीपीओ रिट भी घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी खैरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। लंबागांव पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन दोनों पक्षों मे समझौता हो जाने पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। कार को गोपाल दास गांव थिल (खुंडियां) चला रहा था, उसे किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें