फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले पर कार्रवाई को मुख्यमंत्री को किया टूवीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनचले पर कार्रवाई को मुख्यमंत्री को किया टूवीट
ककोड़। पुलिस पर मनचले व उसके अज्ञात साथी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए छात्रा के भाई ने मुख्यमंत्री को टूवीट किया है।
कस्बा निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन नगर के कोचिंग सेंटर पर प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही है। कस्बे का ही कामिल पुत्र यामीन आते-जाते उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिसके खिलाफ उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर वह खुलेआम घूम रहा हैं। और उनके घर पर आकर फैसला नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। छात्रा के भाई ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर उसने मुख्यमंत्री को भी टूवीट किया। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें