देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना देहरा के तहत नलसुहा पंचायत के गांव नलसुहा भरवाड़ा में चिंतपूर्णी-नलसुहा सड़क मार्ग के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। इसकी पहचान मान सिंह (40) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी नलसूहा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक मेहनत-मजदूरी करता था।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह नलसुहा गांव के लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ देखा और इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।