फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथेड़ में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव, बिजली बोर्ड का कर्मी झुलसा

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। विद्युत बार्ड में कार्यरत एक कर्मचारी घर में सिलिंडर लीक होने की वजह से आग में झुलस गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जानकारी के अनुसार सोलन के विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत संजीव उम्र 25 वर्ष अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद कथेड़ स्थित घर को चला गया। सुबह के समय जैसे ही उसने खाना बनाने के लिए गैस जलाई तो लीक हो रही गैस ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग बढ़ गई और संजीव उसकी चपेट में आ गया। उसके मुंह, टांगे ओर पैर बुरी तरह से झुलस गए। हालांकि आग लगने के समय वो जमीन पर लेट गया लेकिन आग की चपेट में आने से नहीं बच सका। आग से कमरे का तापमान बढ़ गया जिससे जोरदार धमाके के साथ घर की खिड़कियां और दरवाजे भी टूट गए। मकान मालिक के बेटे दीपक ने बताया कि जब वो मौके पर पहुंचे तो आग बुझ चुकी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 108 को फोन किया पर फोन नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत उक्त घायल को अपनी गाड़ी में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर आए जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि आग उस समय बुझ चुकी थी। इसके चलते अग्निशमन विभाग को सूचित नहीं किया। संजीव कांगड़ा का रहने वाला है जो घर में अकेले ही रहता है। साथ ही सोलन विद्युत बोर्ड में जूनियर हेल्पर के पद पर तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही बिजली बोर्ड के एसडीओ और अन्य कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के एसडीओ मनीष आर्य ने बताया कि यह कर्मचारी विद्युत बोर्ड में जूनियर हेल्पर के पद पर तैनात है। वह अपनी ड्यूटी ऑफ कर घर चला गया था। उन्होंने बताया कि गैस लीक होने के कारण आग की चपेट में आने से वह झुलस गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बोर्ड कर्मी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें