फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ वन विहार के पास नीचे गिरी जीप, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर के बंदला के पास बने पुल के निकट एक जीप खाई में गिरने से जीप में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दुुर्घटना में मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है, जबकि चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बंदला में सौरभ वन विहार के पास बने न्यूगल खड्ड पर बने पुल के पास एक जीप सामान को लेकर उवारना की ओर जा रही थी। चढ़ाई चड़ते समय चालक जीप को संभाल नहीं पाया और जीप नीचे गिर गई। इससे चालक के साथ जीप में बैठे चांद कुमार की मौत हो गई। मृतक उवारना में डिपो होल्डर बताया गया है। चालक घनश्याम गंभीर रूप से घायल है। उधर, डीएसपी पालमपुर राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें