फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 37 बच्चों सहित कोरोना से 312 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में सोमवार को 37 बच्चों सहित कोरोना संक्रमण के 312 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 351 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन ऊटपुर लड़भड़ोल मंडी के 74 वर्षीय व्यक्ति जो कि शुगर का भी मरीज था, उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिला में 60337 मामले आ चुके हैं, जिसमें से 57412 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 1709 एक्टिव केस पहुंच गए हैं और 1211 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को जिला कांगड़ा में विभिन्न क्षेत्रों के 1 से 14 साल की आयु के 37 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा पालमपुर के पांच लोग, टीएमसी का एक, अंबी लंज के तीन लोग, पुलिस थाना नगरोटा बगवां का एक जवान, आईमा पालमपुर के पांच लोग, सीएसआईआर का एक, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के तीन लोग, सोलधा के तीन लोेग, भडियाड़ा के पांच लोग, बड़ाम के छह लोग, भेड़ी जयसिंहपुर के पांच लोग, होरी देवी के पांच लोग, जोनल अस्पताल धर्मशाला के छह लोग, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन धर्मशाला के दो जवान, गमरू के दो लोग और सीएचसी धीरा का एक मामला सामने आया है। वहीं जिला के विभिन्न हिस्सों से भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने लोगों से लक्षण होने पर कोरोना जांच करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें