फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्पर धर्मकोट में कार खाई में गिरने से एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/ज्वालामुखी। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के अपर धर्मकोट में एक कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। साथ ही कार में सवार अन्य तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अपर धर्मकोट में कार चालक अवतार सिंह निवासी धर्मकोट कार को पार्क कर रहा था। इस दौरान कार में अनिल कुमार, अमनदीप राणा और अशोक कुमार निवासी धर्मकोट भी कार में सवार थे। कार को पार्क करने के दौरान अनियंत्रित होकर कार 40 से 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में अवतार सिंह की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य को चोटें आई हैं। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, पुलिस थाना खुंडियां के पलियार में एक वृद्धा की पेड़ से पशुचारा काटते समय नाले में गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना खुंडियां में मामला दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कमला देवी (63) पत्नी रोशन लाल निवासी गांव पलियार बीती शाम अपने घर से खेतों की तरफ पशुओं को चारा लेने के लिए गई थी। काफी देर तक वापिस नहीं आने पर उसके परिजन और गांव के अन्य लोग कमला देवी की तलाश करते हुए पलियार (कंडानाला) के पास पहुंचे तो देखा की कमला देवी नाले में मुंह के बल पानी में गिरी हुई थी। कुछ लोगों की मदद से उसे बाहर निकाल कर देखा गया तो कमला देवी की मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह और टीम ने मृतका कमला देवी के पति रोशन लाल, बेटे नरेश कुमार आदि मौजूद लोगों के बयान लिए। जांच में पाया गया कि कमला देवी की मौत पेड़ से नाले में गिरने से हुई है। थाना प्रभारी प्यार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
विज्ञापन

कांगड़ा में सड़क घटनाओं में दो घायल
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। पुलिस प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा के पास एक राहगीर सुशांत( 52) को अज्ञात वाहन पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य दुर्घटना में मिशन रोड कांगड़ा में एक टैंपो दीवार से टकरा गया। इस दुर्घटना में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें