फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौैत, 44 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना के कारण दो लोगों की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। तीन मरीजोें ने वायरस को मात दी है। कोरोना से रक्कड़ के कुहना गांव की 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला और ढलियारा गांव के 60 वर्षीय व्यक्ति की टांडा अस्पताल ले जाते समय मौैत हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के एक्टिव केस 795 पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। जिला कांगड़ा में कोरोना के 50988 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 49057 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं 1131 संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान अस्पतालों या होम आइसोलेशन में मौत हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन पात्र व्यक्तिों ने अभी तक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई है, वे समय रहते इस अभियान का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें