फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को रद्द कर 2020 भर्ती को बहाल करे केंद्र सरकार : आरएस बाली

Mon, 20 Jun 2022 12:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
नगरोटा बगवां के समलोटी में रघुवीर सिंह बाली के नेतृत्व में अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में रोष ? - फोटो : संवाद
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना बेरोजगारों के साथ मजाक है। रविवार को नगरोटा बगवां के समलोटी में ब्लॉक कांग्रेस के रढ़ जोन की बैठक में उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा को इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान रोष रैली निकालकर अग्निपथ योजना का कड़ा विरोध किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होकर जो युवा मातृभूमि की रक्षा करने का सपना संजोए हुए थे, उसे केंद्र सरकार ने चकनाचूर करने का काम किया है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार अग्निपथ सेना भर्ती योजना को तुरंत रद्द करे और 2020 की रदद् की गई सेना भर्ती को तुरंत प्रभाव से बहाल करे।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, प्रताप रियाड़, धर्म चंद, कुंता देवी, अरुण कटोच, अविनाश उपाध्याय, सुमित्र मसंद, बलदेव चौधरी, निर्मल पराशर, अजय सिपहिया, त्रिशेन सिहोत्रा, सचिन कैंडी, पवन ठाकुर, प्रेम राणा, सौरभ, कपिल, प्रिंस, विनय, सचिन तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन


क्षेत्र की तरक्की के लिए लड़ूंगा चुनाव
आरएस बाली ने अपने पिता जीएस बाली की ओर से प्रदेश के बेरोजगारों के हक में किए गए संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जीएस बाली के समय में प्रदेश और देश में नगरोटा बगवां क्षेत्र की जो पहचान कायम हुई थी, यह दुर्भाग्य है कि यह विधानसभा क्षेत्र गत चार वर्ष में पहचान खो चुका है। इस क्षेत्र को पुन: वैभव के शीर्ष पर पहुंचाना है, इसीलिए उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। आने वाले समय में बेरोजगारों के हक में बेरोजगार संघर्ष यात्रा आरंभ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें