फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष-स्वतंत्र चुनाव को आयोग के दिशानिर्देशों की करवाएंगे पालन: प्रशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। फतेहपुर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रशांत ने निर्वाचन में व्यय निगरानी के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के साथ मिनी सचिवालय के सभागार में आवश्यक बैठक की। इस अवसर पर व्यय पर्यवेक्षक प्रशांत ने कहा कि निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए व्यय निगरानी के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की प्रतिदिन की रिपोर्ट भी तैयार की जाए। इसके साथ ही चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के बारे में प्रत्याशियों को भी अवगत करवाया जाए। व्यय निगरानी के लिए जिला स्तर पर व्यय निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही स्टेटिक सर्विलेंस दल, फ्लाइंग सर्विस दल भी गठित किए हैं।
बैंकों में प्रतिदिन के लेन-देन पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने और देने से बचें। यदि कोई व्यक्ति रिश्वत देता है या रिश्वत दिए जाने बारे कोई जानकारी रखता है, तो वह तुरंत इसकी शिकायत जिला कांगड़ा में स्थापित जिला स्तरीय अनुश्रवण प्रकोष्ठ में स्थापित जो चौबीस घंटे कार्यरत है, पर 18001808014 नंबर पर सूचित कर सकता है।
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
फतेहपुर उपचुनाव के लिए अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसमें बलदेव ठाकुर ने भाजपा और प्रेम चंद ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि फतेहपुर विस क्षेत्र से सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें से एक कवरिंग प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 11 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें