फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा बगवां के पठियार में 50 लाख से बनेगा स्वच्छता कैफे

विज्ञापन
पठियार में स्वच्छता कैफे की आधारशिला रखते मंत्री वीरेंद्र कंवर। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के पठियार में 50 लाख से स्वच्छता कैफे बनेगा। इस दो मंजिला कैफे में एक कैफेटेरिया और कुछ दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा, जहां स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेच सकेंगे। इससे उनकी आमदनी भी बढ़ेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को कैफे की आधारशिला रखी। कैफे के भवन का डिजाइन राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के आर्किटेक्चर विषय के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने तैयार किया है।
विज्ञापन

कंवर ने खुलासा किया कि स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर में ऐसे 100 स्वच्छता कैफे का निर्माण करने का निर्णय लिया है। ऐसे कैफे (आउटलेट्स) के जरिये जहां स्वयं सहायता समूहों को अपने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री करने का मौका मिलेगा। वहीं बाहरी पर्यटकों को हिमाचली उत्पादों से रूबरू होने और उन्हें प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इस बार आलू बीज के मूल्य को कम करने का निर्णय लिया है, जिसका यहां के आलू उत्पादक लाभ उठा सकते हैं।
विधायक अरुण कुमार कूका ने क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने इस स्वच्छता कैफे के भवन के लिए 20 लाख व गारबेज क्लस्टर के कार्य को 50 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा नगरोटा बगवां में बन रहे गो सदन की बाउंड्री बाल के लिए 1.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत पठियार के प्रधान विपन कुमार, मिलाप चौधरी, अर्पित शर्मा मिठू, रविंद्र कुमार, अंकू, अमित कुमार बंटी, रमेश भंडारी, दविंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, कुलदीप सेठी, महेश सूद, बॉबी मिश्रा, नवीन शर्मा, गगनेश, संजय मिश्रा, श्रुति प्रकाश, देव राज, बलदेव कुमार, उपरली मझेटली प्रधान पुष्पा देवी व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें