फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना इंदौरा में दो गुटों में लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। थाना इंदौरा की पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत शुक्रवार देर रात मीलवां में दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पंजाब के दोनों गुटों ने एक-दूसरे के ऊपर तेजधार हथियारों व डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में दो व्यक्ति कर्मजीत सिंह, हरजीत सिंह निवासी गांव चूड़ियां तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब घायल हुए हैं।
विज्ञापन

उन्हें सिविल अस्पताल मुकेरियां उपचार के लिए पहुंचाया गया। कर्मजीत सिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे डॉक्टर अमनदीप सिविल अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया। कर्मजीत के बयान पर पुलिस थाना इंदौरा में तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है।
तीनों की पहचान बिल्ला निवासी गांव सनियाला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर, राम निवासी गांव चक्का तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर, राजन निवासी झंडवाल तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। थाना इंदौरा प्रभारी सुरिंदर धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें