फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिडकमार में 130 मीटर निचे गिरी अनियंत्रित कार

विज्ञापन
शाहपुर के रिड़कुमार के पास गोशाला पर गिरी कार। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना थाहपुर के अंतर्गत चौकी दरीणी के तहत गांव रिड़कमार में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर डंगे से 130 मीटर नीचे गोशाला के ऊपर गिर गई। हादसे में कार चालक सुरजीत (28) व रीता (24) घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाया गया। इसके बाद घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। दोनों घायल गांव घटरड़ा से शाहपुर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण गाड़ी 130 मीटर नीच लुढ़क गई। थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मामला दर्ज करके जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें