फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बदुही के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के अंतर्गत बुधवार देर रात नूरपुर के बदूही के युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचना रितिक चौधरी (20) पुत्र राकेश चौधरी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रितिक बाइक पर घर आ रहा था। नागाबाड़ी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर चोट लगी। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण रितिक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रितिक की मौत की खबर ने उसके पिता को झकझोर कर रख दिया। हादसे का शिकार हुए रितिक दो भाई थे।
उसका बड़ा भाई फैक्टरी में काम करता है और रितिक अभी नौकरी की तलाश में था। रितिक की कड़ी मेहनत ने उसके माता-पिता की आंखों में उसकी सरकारी नौकरी लगने का सपना संजोया था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें