फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा निवासी ने चामुंडा मां को चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में आजकल बरसात के दिनों में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वहीं, मां चामुंडा के अनन्य भक्त सुमित बंसल निवासी विशाल नगर बठिंडा (पंजाब) ने अपनी मन्नत पूरी होने पर सवा किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंदिर के पुजारी बबलू ने सुमित बंसल की ओर से चढ़ाए गए छत्र की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मां चामुंडा को अर्पित किया। वहीं, मंदिर की ओर से बंसल को मां के आशीर्वाद स्वरूप मां का सिरोपा भेंट किया गया तथा रक्षा कवच के रूप में मौली बांधी गई। वहीं, सुमित बंसल ने बताया कि वे पिछले 21 वर्षों से मां चामुंडा के दरबार में परिवार सहित हर साल हाजिरी लगाने आते हैं और पिछले दो वर्षों से कोरोना के चलते उन्होंने मां चामुंडा से बटिंडा से ही कुछ मन्नत मांगी थी और मां से प्रार्थना की थी अगर मन्नत पूरी हो जाती है तो वे सवा किलो चांदी का छत्र मां के चरणों में अर्पित करेंगे। मां ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर ली, इसलिए आज वे परिवार सहित मां के चरणों में हाजिरी लगाने आए हैं। मन्नत पूरी होने पर यह छत्र मां के चरणों में अर्पित किया है और आगे भी मां का आदेश हुआ तो में सेवा करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें