धर्मशाला/ मुल्थान। जिला कांगड़ा के दुर्गम पर्यटन बरोट और मुल्थान में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक हुए ताजा हिमपात के कारण बरोट से मियोट बस सेवा बंद हो गई है, जबकि दूरदराज के गांवों में रात से ही बिजली भी बाधित रही।
वहीं, शनिवार को जिला कांगड़ा में सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके अतिरिक्त दोपहर बाद जिले के ऊपरी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के साथ धर्मशाला क्षेत्र धुंध के आगोश में समा गया। वहीं खराब मौसम के चलते देश और विदेश से पर्यटन क्षेत्र इंद्रुनाग और बिलिंग में पैराग्लाइडिग का लुत्फ उठाने आए लोगों को मायूसी ही हाथ लगी।
दुर्गम क्षेत्र मुल्थान और बरोट के ऊंचे गांवों में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक पांच से दस सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है, जबकि बरोट मुल्थान में 4 सेंटीमीटर का ताजा हिमपात हुआ। जानकारी के अनुसार मियोट, राजगुंधा, कोठीकोढ़, मलाह, भुजलिंग,ज्धार, पोलिंग, रोलिंग, धरमान और सरमान में 10 से 15 सेंटीमीटर तक हिमपात रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बर्फबारी के कारण बरोट कोठी कोढ़,बरोटलोहारडी,बरोट सेमियोट सड़कों में शनिवार को बस सेवा बंद रही।