फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलयाली सुपर लीग में बनीखेत फुटबॉल क्लब बना विजेता

विज्ञापन
सुलयाली फुटबॉल क्लब की तरफ से आयोजित सुलयाली सुपर लीग के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते हुए - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। सुलयाली फुटबाल क्लब की तरफ से करवाई गई तीन दिवसीय सुलयाली सुपर लीग का सोमवार को समापन हो गया। इसमें बनीखेत फुटबाल क्लब विजेता रहा। इस दौरान अंबर महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस सुपर लीग में पंजाब-हिमाचल से ग्यारह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल बनीखेत व सुलयाली फुटबाल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बनीखेत की टीम ने सुलयाली टीम को दो गोल से हराया।
सुपर लीग में विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को सात हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर मुख्यातिथि अंबर महाजन की ओर से सुलयाली फुटबाल क्लब को नकद राशि का सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें