फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची कांगड़ा की भारती और ज्योतिषिका

विज्ञापन
धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता के मैच में भिड़ते हुए। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश जूनियर अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल मुकाबलों का शुभारंभ भाजपा के राज्य मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने किया। वहीं युगल मुकाबलों का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष केके शर्मा और महासचिव रजिंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के नौ जिलों से लगभग 80 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर-19 पुरुष एकल मुकाबले में सिरमौर के रक्षित कुमार ने हमीरपुर के रोहित शुक्ला, कांगड़ा के मोहित ने अभिषेक भारद्वाज, शिमला के समक्ष डालटा ने चंबा के विराज ठाकुर, सिरमौर के आदर्श ठाकुर ने हमीरपुर के साहिल, सोलन के तनवीर ने कांगड़ा के करण, शिमला के पार्थिव ने हमीरपुर के उदयवीर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
अंडर-19 महिला के एकल वर्ग में हमीरपुर की रितिका ने मंडी की मनीषा, ऊना की अनिका खान ने चंबा की सृष्टि ठाकुर को, मंडी की परीक्षा ने हमीरपुर की सरगुन, सिरमौर की तेजस्वी ठाकुर ने ऊना की एलिजा, सोलन की भूमिका ने कांगड़ा की अक्षिता चौधरी, कांगड़ा की भारती ने ऊना जिला की शगुन, और कांगड़ा की ज्योतिषका ने हमीरपुर की कंचन को हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अपना स्थान बनाया। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के प्रेस सचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 30 दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें