फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पशुओं के लिए एंबुलेंस वैन सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के लिए एंबुलेंस वैन सुविधा शुरू
विज्ञापन

सात विकास खंडों के लोगों को मिलेगा फायदा
1962 टोल फ्री नंबर पर घर-द्वार मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिले में पशुओं के लिए एंबुलेंस वैन सुविधा शुरू हो गई है। अब पशुपालकों को पशुओं के बीमार होने पर भटकने से राहत मिल गई है। कांगड़ा के सात विकास खंडों में शुक्रवार से शुरू की गई मोबाइल पशु चिकित्सा वैन की सुविधा मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गंभीर रूप से बीमार पशुओं को पशु अस्पताल तक ले जाने में दिक्कत होती है। शुक्रवार से देहरा, शाहपुर, इंदौरा, ज्वाली, बैजनाथ, नगरोटा और सुलह के गढ़ में यह सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई है। वैन में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और चालक मौजूद रहेंगे। टीमें छोटे से लेकर बढ़े ऑपरेशनों को भी अंजाम देंगी। इसके साथ ही दवाइयां और टीके की भी सुविधा होगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करने से लोगों को घर बैठे एंबुलेंस वैन की सुविधा मिल रही है। पशुपालन अधिकारी डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि जिलेभर में पशुओं के लिए एंबुलेंस वैन को शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। इस सुविधा से लोगों को पशुओं को लेकर भटकना नहीं पड़ेगा। लोग टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके इस सुविधा का लाभ घर बैठे उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें