फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चक्की खड्ड में अवैध खनन करते पांच वाहन किए जब्त, पांच लोगों पर मामले भी दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 04:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)

सार

पुलिस जिला नूरपुर की ओर से अवैध खनन के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना डमटाल ने अवैध खनन करते हुए चक्की खड्ड में एक पोकलेन, एकजेसीबी व तीन टिपर जब्त किए। 
विज्ञापन
चक्की खड्ड(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस जिला नूरपुर की ओर से अवैध खनन के विरुद्ध चलाए  गए अभियान के तहत थाना डमटाल ने अवैध खनन करते हुए चक्की खड्ड में एक पोकलेन, एकजेसीबी व तीन टिपर जब्त किए। अवैध खनन में शामिल पांच आरोपियों को के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर की ओर से इस साल अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 171 चालान किए जा चुके हैं। इसमें कुल 15,74,400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अलावा जिला पुलिस नूरपुर की ओर से अवैध खनन माफिया के खिलाफ चार अभियोग भी पंजीकृत किए गए हैं।  जिला पुलिस ने अब तक 24 वाहन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें