फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नेहरनपुखर में सवारियों से भरी वोल्वो का एक्सल टूटा, बड़ा हादसा टला

Sat, 25 Apr 2026 07:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर नेहरनपुखर के समीप शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से भरी एक निजी वोल्वो बस का अचानक एक्सल टूट गया। बस कांगड़ा की ओर जा रही थी और उसमें कई यात्री सवार थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते वाहन में तकनीकी खराबी आने से बस अनियंत्रित होने लगी, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोक लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर उनके गंतव्य तक भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें