बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल
घुमारवीं के दकड़ी चौक पर हादसा, मामला दर्ज
गंभीर हालत में व्यक्ति बिलासपुर अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के दकड़ी चौक के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने राह चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति घायल हो गया जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं सुपर हाईवे पर घुमारवीं सरकाघाट सड़क पर बाइक एचपी 89-0773 के चालक कुलवंत सिंह पुत्र मही पाल सिंह गांव डाकघर मलंगड तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने दीनानाथ पुत्र मनसा राम उम्र 60 साल गांव टिकरी वार्ड नंबर 6 तहसील घुमारवीं को टक्कर मारकर घायल कर दिया है।
स्थानीय लोगों की सहायता से दीनानाथ को घुमारवीं अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल बिलासपुर को रेफर कर दिया है। स्थानीय पुलिस ने कुलवंत सिंह उपरोक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
----
...जारी