फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बच्चों सहित कांगड़ा में कोरोना के 64 मामले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 64 मामले सामने आए हैं। वहीं, जिले में छह लोगों ने संक्रमण को मात दी है। पालमपुर के 69 वर्षीय बुजुर्ग की एमएच पालमपुर में संक्रमण के चलते दम तोड़ा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कांगड़ा में 18 वर्ष और इससे कम आयु के 15 बच्चों सहित 64 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अब जिले में 385 एक्टिव केस पहुंच गए हैं, जो कि चिंता का विषय है।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में आईटीआई के छात्र, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोग और अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के अभी तक कुल 46,790 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 45,357 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

वहीं, 1044 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है, तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें