फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों में संक्रमण की चपेट में आए 105 स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना की तेज रफ्तार डराने लगी है। मंगलवार को भी 59 छात्रों और दो शिक्षकों सहित जिला कांगड़ा में 126 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंगलवार को जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 48 फीसदी छात्र हैं। पिछले दो दिनों में 105 स्कूली बच्े कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 63 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है और दो संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मसरेहड़ गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल और दाड़ी की 54 वर्षीय महिला की डीसीएचसी परोर से टांडा ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे साफ है कि जिला कांगड़ा के स्कूलों में कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इस गंभीरता को ध्यान में रखते हुए लोगों की ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अन्यथा संभावित तीसरी लहर जल्द न्योता दे सकती है। लंबे समय बाद जिला कांगड़ा में पहली बार संक्रमण के एक्टिव केस बढ़कर 733 पहुंच गया है। इससे पहले 19 जुलाई को 783 एक्टिव केस थे।
मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के तीन छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ के तीन छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा के दो छात्र, डीएवी देहरा का एक छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर लंबागांव का छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी का छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के पांच छात्र, एसडी मॉडल स्कूल लंज का एक छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खूंडिया का एक छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धवाला के तीन छात्र व एक शिक्षक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह के दो छात्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) रैहन की 12 छात्राएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें