फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों, शिक्षकों सहित जिला में 47 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में बुधवार को पुलिस जवानों और शिक्षकों समेत कोरोना संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 11 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है। अब जिले में कोरोना के 559 एक्टिव केस हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग, सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग हैं।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 47185 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 45574 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1048 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें