फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कागंड़ा में कोरोना संक्रमण के 35 मामले व सात स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं और सात मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 368 एक्टिव केस पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 48238 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 46789 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं, संक्रमण के कारण अभी तक 1077 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है वे समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें