शहीद विक्रम बतरा कालेज पालमपुर में स्टाफ व प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र
- फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में मंगलवार को हिंदी दिवस पर हिंदी विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य आरती वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अंजलि नेगी ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व और हिंदी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर कविता पाठ, निबंध लेखन व प्रश्नोत्तरी कविता पाठ आदि ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। कविता पाठ में स्वाति भारद्वाज प्रथम, नीतिका दूसरे व अजरून तीसरे स्थान पर रही। वहीं प्रश्नोत्तरी में ऋषि कुमार प्रथम, दीपाक्षी दूसरे व नकिता तीसरे स्थान पर रही। साथ ही निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम शबनम, द्वितीय निकिता व तृतीय स्थान पर मंजू रही। इस अवसर पर प्राचार्य आरती वर्मा ने कहा कि हिंदी के विद्यार्थी को अपने विषय से संबंधित हीन भावना नहीं होनी चाहिए। हिंदी भाषा पर हमें गर्व होना चाहिए तथा विद्यार्थी को हर गतिविधि में भाग लेना चाहिए। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. चारू शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. विश्वजीत सिंह, डॉ. मनजिंद्र कौर, डॉ. अंजना रानी, डॉ. केशव कौशल आदि मौजूद थे।
वहीं रेहलू स्कूल में हिंदी विषय पर भाषण-अभिभाषण सहित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के सभी अध्यापकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य अनिल चौधरी ने हिंदी भाषा के प्रयोग एवं प्रचार पर विशेष बल दिया।
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय सुध-भटोली में मंगलवार को हिंदी दिवस पर भाषण, कविता वाचन, नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर प्राचार्या प्रवीण कुमारी, डॉ. राजीव मेजर, डॉ. रोहित गांधी, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. प्रेम, प्रो. रवि कुमार, प्रो. देवेंद्र सिंह, प्रो. नीरज कौशल, प्रो. सुमन लता आदि उपस्थित रहे।