फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल अस्पताल धर्मशाला में स्थापित की नौ लाख की एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
23 year old X-ray machine 'retired' from Zonal Hospital Dharamshala
विज्ञापन
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में वीरवार को नौ लाख की लागत से खरीदी गई नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई। वहीं 23 साल पुरानी एक्स-रे मशीन को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

अब एक्स-रे करवाने वाले मरीजों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह नई मशीन पुरानी वाली से बड़ी और अत्याधुनिक है। इस मशीन से पुरानी के मुकाबले तस्वीर भी काफी बेहतर होगी। बता दें कि धर्मशाला अस्पताल में पुरानी एक्स-रे मशीन बार-बार खराब हो जाती थी, जिस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन ने लंबे समय से एक्स-रे मशीन को बदलने की मांग प्रदेश सरकार से की थी, जो अब पूरी हो गई है। अब इस नई मशीन ने लोगों को बेहतर और जल्दी अपनी रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन

उधर, जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि वीरवार को अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है और पुरानी मशीन को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें