पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विस के कई गांवों में आने वाले दिनों में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। पुरानी पेयजल योजना के संवर्धन के लिए करीब 18 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिया से घनेटा तक करीब 18 किलोमीटर की योजना में नए पाइप डाले जाएंगे और नए टैंक का निर्माण होगा।
गौरतलब है कि कई सालों से घनेटा, दरंग, धोरण के कई गांवों में पीने की पानी की दिक्कत रहती है। लोगों ने इस समस्या को विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार के सामने उठाया था। इस पर उन्होंने 18 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की है। इसका काम जल्द शुरू होने वाला है। कार्य पूरा होने पर दरंग, धोरण, चाहडखोला, चेली, घनेटा व आसपास के गांवों में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। पुरानी पेयजल योजना का संवर्धन कर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा।
उधर, धोरण पंचायत के प्रधान एवं मंडल महामंत्री सुखदेव सिंह मसंद, दरंग की प्रधान इंदु बाला गुलेरिया, उपप्रधान सुरिंद्र जम्वाल, एडवोकेट आर डीएस गुलेरिया, घनेटा की प्रधान सीमा देवी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र, कैप्टन गुरमीत सिंह, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन सुभाष भोरा, कैप्टन मदन डोगरा, बीडीसी सदस्य पवन कपूर, हरदेव, सुरेश कुमार, तरलोक सिंह, बलदेव जम्वाल, अभय सिंह, राम भरोसे, विन्नी चौधरी, बल्ला पंचायत के उपप्रधान चंद्रवीर कटोच व गांववासियों ने विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार का आभार किया है। उधर, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन अनिल पुरी ने कहा कि योजना के तहत काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।