राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड राजा का तालाब की बैठक महासचिव राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान खंड के अधीनस्थ सभी केंद्र मुख्य शिक्षकों ने एनपीएस कर्मचारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की आवाज उठाई। राजेंद्र शर्मा ने कर्मचारियों पर बर्बरतापूर्ण व्यवहार और एफआईआर की कड़े शब्दों में निंदा की है।
खंड अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि कर्मचारी बड़े शांतिपूर्वक पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन फिर भी उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए। बैठक में नरेश कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, तिलक शर्मा, विजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, विंदर कुमार, प्रभात सिंह, राज कुमार, मनमोहन कौल, मुलख राज, अशोक कुमार, तरसेम सिंह, सिमर कुमार, राम गोपाल, मंजु लता, नीलम कुमारी, उर्मिला देवी, अंजु शर्मा, बबिता शर्मा, वीना देवी, कुलवंत सिंह, अजय कुमार, मंजु वाला, जगदीश चिब, रीना देवी, तारा चंद, धर्म पाल, योग सिंह, प्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरीया ने संघ की ओर से पुरानी पेंशन बहाली के लिए किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। वहीं पुरानी पेंशन बहाली तक किए जा रहे संघर्ष में पूर्णत: सहयोग का विश्वास दिलाया।
गुलेरिया ने शिमला में संघ की ओर से किए गए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के उपरांत कर्मचारी नेताओं पर दर्ज की गई एफआईआर ककी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से किए जा रहे मुकदमों को सरकार जल्द वापस ले। कहा कि कर्मचारी अपनी जायज मांग को लेकर अपने मौलिक अधिकार के तहत लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से उठा रहे थे।