फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीबी जांच शिविर में 120 लोगों की स्क्रीनिंग, 12 में मिले लक्षण

Thu, 22 May 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड गोपालपुर के तहत बुधवार को ठंडोल गांव में टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 120 लोगों की जांच की गई। इनमें से 12 लोगों में टीबी जैसे लक्षण पाए गए हैं।
विज्ञापन

अब इन सभी की आगे की जांच की जाएगी, ताकि संक्रमण की पुष्टि हो सके और आवश्यकता पड़ने पर उपचार शुरू किया जा सके। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जिले में जोखिमग्रस्त आबादी की पहचान कर उनकी जांच की जा रही है।
इसके लिए गांवों और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग का उद्देश्य टीबी के मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें मुफ्त और प्रभावी इलाज उपलब्ध करवाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें