फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चरान खड्ड में चंबा के बुजुर्ग से 1.221 किलो चरस बरामद

Thu, 22 May 2025 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) कांगड़ा ने बुधवार को धर्मशाला के समीप चरान खड्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग से 1 किलो 221 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी दीन मोहम्मद निवासी लदबद, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील तीसा, जिला चंबा का रहने वाला है।
विज्ञापन

एनटीएफ के एएसपी राजिंद्र जसवाल ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद चरस कहां सप्लाई की जानी थी और यह खेप कहां से लाई गई, इसकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला संगठित तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चरस लेकर बिक्री के इरादे से चरान खड्ड पहुंचा है।
इसके बाद एएसआई विकास अरोड़ा की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने कहा कि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए हर कड़ी की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें