फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: जयराम ठाकुर बोले- हिमकेयर योजना को बदनाम कर गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

Thu, 05 Nov 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 मुख्यमंत्री को योजना पर तथ्यहीन टिप्पणियां करने के बजाय उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्हें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर कार्ड होने के बावजूद मुफ्त उपचार की सुविधा नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू हुई हिमकेयर योजना को बदनाम कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को योजना पर तथ्यहीन टिप्पणियां करने के बजाय उन परिवारों से माफी मांगनी चाहिए, जिन्हें कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमकेयर कार्ड होने के बावजूद मुफ्त उपचार की सुविधा नहीं मिल पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से भरमौर में हिमकेयर योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर आपत्ति जताई। हिमकेयर योजना हिमाचल के करीब 80 लाख लोगों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा सहारा बनी थी। पांच लाख रुपये तक मुफ्त उपचार की सुविधा दी जाती थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने सत्ता में आने के बाद इस योजना को बंद करने और इसका बजट रोकने का प्रयास किया। भाजपा विधायक दल के विरोध के चलते सरकार इसे बंद नहीं कर पाई, लेकिन योजना को कमजोर जरूर किया गया। उन्होंने दावा किया कि टांडा मेडिकल कॉलेज और आईजीएमसी शिमला में ऐसे मामले सामने आए, जहां हिम केयर कार्ड होने के बावजूद मरीजों को मुफ्त इलाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के चलते कुछ परिवारों को अपनों को खोना पड़ा। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री को ऐसे मामलों की जिम्मेदारी लेते हुए प्रभावित परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। चार साल का कार्यकाल पूरा होने को है, लेकिन सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने के बजाय पूर्व सरकार की योजनाओं पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें