फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: दीपावली पर दिल्ली-धर्मशाला हवाई सफर महंगा, किराया 22,937 रुपये तक

Thu, 05 Nov 2026 08:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

दिल्ली से धर्मशाला आने वाले यात्रियों को त्योहार से ठीक एक दिन पहले हवाई सफर के लिए भारी-भरकम किराया चुकाना पड़ सकता है। स्थिति यह है कि दीपावली के एक दिन पूर्व शनिवार को विमान से गगल पहुंचने के लिए यात्रियों को अधिकतम 22,937 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट(फाइल)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के त्योहार पर हवाई मार्ग से अपनों के बीच पहुंचने की चाह रखने वाले यात्रियों की जेब पर महंगाई की मार पड़ रही है। दिल्ली से धर्मशाला आने वाले यात्रियों को त्योहार से ठीक एक दिन पहले हवाई सफर के लिए भारी-भरकम किराया चुकाना पड़ सकता है। स्थिति यह है कि दीपावली के एक दिन पूर्व शनिवार को विमान से गगल पहुंचने के लिए यात्रियों को अधिकतम 22,937 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफार्म पर वीरवार को दिल्ली से धर्मशाला के लिए चार नॉनस्टॉप विमान सेवाओं का शेड्यूल दर्शाया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन विमान सेवाओं में दो स्पाइसेजट और दो इंडिगो की उड़ानें उपलब्ध दर्शाई जा रही हैं। इस शेड्यूल के तहत सुबह आठ बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट हवाई सेवा के तौर पर यात्रियों को प्रति टिकट 8,618 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि नौ बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो विमान सेवा के हवाई टिकट के तौर पर 10,185, दोपहर साढ़े 12 बजे दिल्ली से आने वाली स्पाइजेट उड़ाने की टिकट के रूप में 8,824 और सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से आने वाले इंडिगो के विमान के लिए सर्वाधिक 22,937 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें