फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को मलका महंगी, उड़द मिलेगी सस्ती; जानें नए रेट

Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में खाद्य आपूर्ति निगम ने मलका और उड़द दाल के रेट तय किए हैं। पढ़ें नए रेट विस्तार से...
विज्ञापन
राशन डिपो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के राशन डिपों में उपभोक्ताओं को मलका 2 रुपये महंगी और उड़द 2 रुपये सस्ती मिलेगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने मलका और उड़द दाल के रेट तय किए हैं। अब बीपीएल उपभोक्ताओं को मलका 58 रुपये, एपीएल को 68 और करदाताओं को 92 रुपये किलो मिलेगी जबकि अगले महीने बीपीएल उपभोक्ताओं को मलका 56 रुपये, एपीएल को 66 और करदाताओं को 91 रुपये दाल उपलब्ध कराई गई थी।

विज्ञापन


वहीं बीपीएल को उड़द 56, एपीएल को 66 और करदाताओं को 91 रुपये मिलेगी जबकि बीते महीने बीपीएल उपभोक्ताओं को 58 रुपये उड़द, एपीएल को 68 और करदाताओं को 93 रुपये मिल रही थी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपो होल्डरों को यह निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता है। इन्हें प्रदेश सरकार की ओर से डिपो में तीन दालें, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों),चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दे रही है। गेंहू और चावल केंद्र सरकार मुहैया करा रही है। गेंहू की पिसाई कर हिमाचल सरकार उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें