फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET Result: हिमाचल प्रदेश के 10,880 अभ्यर्थियों ने पास की अध्यापक पात्रता परीक्षा, यहां देखें परिणाम

Wed, 13 Aug 2025 09:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

HP TET Result 2025 : हिमाचल प्रदेश में अध्यापक पात्रता परीक्षा जून-2025 (टेट) का रिजल्ट घोषित हो चुका है। बोर्ड की ओर से एक जून से 12 जुलाई तक दस विषयों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई गई थी। 
विज्ञापन
HP TET Result 2025 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा जून-2025 (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष प्रदेश के 10,880 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। जबकि 20,626 अभ्यर्थी परीक्षा पास करने में असफल रहे हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम पूर्व में जारी अस्थायी उत्तरकुंजियों में परीक्षार्थियों की ओर से दर्ज आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों से समीक्षा करवाने के उपरांत जारी किया है।

विज्ञापन

बोर्ड की ओर से एक जून से 12 जुलाई तक दस विषयों पर अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई गई थी। परीक्षा में भाग लेने के लिए 34,599 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसमें से 31,506 ने परीक्षा में भाग लिया था। जबकि 3093 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोजित परीक्षा में टीजीटी आर्ट्स का टेट 5282 अभ्यर्थियों ने पास किया है, 6153 अभ्यर्थी परीक्षा में फेल हुए हैं। टीजीटी मेडिकल टेट में 710 अभ्यर्थी पास और 3467 अभ्यर्थी फेल हुए। टीजीटी नाॅन मेडिकल टेट में 6744 में से 1911 पास हुए, वहीं 4416 फेल हुए।

टीजीटी हिंदी में 2432 में से 656 पास और 1574 फेल, विशेष शिक्षक टेट प्री प्राइमरी से पांचवीं तक का टेट 1035 अभ्यर्थियों में से 385 ने पास किया और 495 परीक्षा में फेल हुए। इसके अलावा विशेष शिक्षक टेट छठी से जमा दो तक 447 में से 215 पास और 118 फेल, पंजाबी टेट 122 में से 14 ने पास और 77 हुए। जबकि उर्दू टेट में 13 में से 2 पास और 3 फेल, जेबीटी में 5731 अभ्यर्थियों में से 1544 पास और 3574 फेल हुए। जबकि टीजीटी संस्कृत विषय में 1046 में से 161 अभ्यर्थी पास और 749 अभ्यर्थी फेल हुए। बोर्ड ने टेट परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना अनुक्रमांक नंबर और आवेदन नंबर डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। टीजीटी आर्ट्स टेट का परिणाम 46.19 फीसदी और टीजीटी मेडिकल टेट का परिणाम 17 फीसदी रहा। टीजीटी नान मेडिकल का 30.20 फीसदी, टीजीटी हिंदी का 29.42 फीसदी, प्री प्राइमरी से पांचवीं तक विशेष शिक्षक टेट का 43.75 फीसदी, छठी से बाहरवीं तक 64.56 फीसदी, पंजाबी टेट का 15.38 फीसदी, उर्दू का 40 फीसदी, जेबीटी का 30.17 फीसदी और संस्कृत का 17.69 फीसदी परिणाम रहा। उन्होंने कहा उक्त उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रमाण पत्र डिजिलाॅकर पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें