फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rajya Sabha Cross Voting Case: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बालूगंज थाने में तलब, घंटों हुई पूछताछ

Wed, 18 Sep 2024 09:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा से बालूगंज थाने में चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक से चंडीगढ़ और उत्तराखंड के होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च की अदायगी को लेकर सवाल किए गए। 
विज्ञापन
पुलिस थाना बालूंगज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को बालूगंज थाने में तलब किया। यहां उनसे चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक से चंडीगढ़ और उत्तराखंड के होटलों में ठहरने और हवाई यात्राओं पर हुए लाखों के खर्च की अदायगी को लेकर सवाल किए गए। राजेंद्र राणा से इससे पहले भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। वहीं, बुधवार को उत्तराखंड के टूर एंड ट्रैवलर कंपनी के संचालक सुधीर राणा से भी पूछताछ की गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुधीर राणा ने ही उत्तराखंड के होटलों में विधायकों के ठहरने का इंतजाम किया था। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान उत्तराखंड के एक भाजपा नेता ने इस पर आए खर्च की नकद में अदायगी की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ के होटलों में ठहरने पर खर्च हुई लाखों रुपये की अदायगी फार्मा कंपनी की ओर से की गई थी। इस मामले में हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार तरुण भंडारी की भूमिका सामने आई है। पुलिस इस मामले में पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, उनके पिता राकेश शर्मा, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर से भी पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें