फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Big News: पूर्व सैनिक पर चली गोली, करवट बदलेगा माैसम; कुल्लू में देवी-देवताओं का महाकुंभ

Tue, 20 Oct 2026 04:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बालकरूपी में पूर्व सैनिक पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी। उधर, प्रदेश में माैसम करवट बदल सकता है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को। 
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार की सुबह बालकरूपी पंचायत के लोगों के लिए दहशत लेकर आई। रोजमर्रा की तरह घर से बाहर निकले 58 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली चला दी। वहीं प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। उधर, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस और होमगार्ड के कुल 1265 जवान तैनात किए गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोला।  आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से। 

विज्ञापन

Trending Videos

कांगड़ा के बालकरूपी में कुत्ते को घुमाने निकले पूर्व सैनिक पर चलाई गोली
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार की सुबह बालकरूपी पंचायत के लोगों के लिए दहशत लेकर आई। रोजमर्रा की तरह घर से बाहर निकले 58 वर्षीय पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुत्ते को घुमाने के दौरान उनके साथ ऐसी वारदात हो जाएगी। घर से कुछ दूरी पर पहुंचे महेंद्र सिंह पर एक व्यक्ति ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली उनकी टांग में लगी और वह घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विभाग ने कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। उधर, केलांग, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम तापमान शून्य में दर्ज किया गया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर 

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सुरक्षा का कड़ा पहरा
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस और होमगार्ड के कुल 1265 जवान तैनात किए गए हैं। एसपी कुल्लू अभिषेक सेंगर के अनुसार, मेले की निगरानी 155 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को छह सेक्टरों में बांटा गया है, जिसकी निगरानी डीएसपी रैंक के आठ अधिकारी करेंगे। पुलिस प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए सुरक्षा व्यवस्था को छह सेक्टरों में विभाजित किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राष्ट्रविरोधी ताकतों को दे रही हैं अप्रत्यक्ष समर्थन: श्रीकांत शर्मा
भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा का दिखावा करती हैं, लेकिन उनके राजनीतिक आचरण से राष्ट्रविरोधी ताकतों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि हाथों में संविधान की प्रति और तिरंगा लेकर घूमने वाले विपक्षी नेताओं को अपने राजनीतिक आचरण पर भी आत्ममंथन करना चाहिए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

जाखू में क्यों मनाया जाता है दशहरा?
शिमला की सबसे ऊंची पहाड़ियों में शुमार जाखू में दशहरा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, रामायण की कथा और भगवान हनुमान से जुड़ी सदियों पुरानी मान्यताओं का प्रतीक है। समुद्र तल से हजारों फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पहाड़ी पर जब श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन करने पहुंचते हैं, तो यहां की धार्मिक महत्ता और भी खास हो जाती है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें