कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.5, सुंदरनगर 9.1, भुंतर 7.5, कल्पा 4.0, धर्मशाला 14.4, ऊना 13.8, नाहन 15.1, केलांग 0.5, पालमपुर 10.0, सोलन 8.0, मनाली 5.5, कांगड़ा 13.0, मंडी 11.2, बिलासपुर 12.0, चंबा 9.3, कुफरी 11.2, कुकुमसेरी 0.6, ताबो 0.4 व बजाैरा में 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
24 और 25 अक्तूबर को बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 23 अक्तूबर तक माैसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 24 और 25 अक्तूबर को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 26 अक्तूबर को माैसम साफ रहने के आसार हैं। 24 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व लाहाैल-स्पीति के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर, अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।