फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कितने ब्लैक स्पॉट हुए दुरुस्त, केंद्र ने मांगी हिमाचल प्रदेश से रिपोर्ट; एक मई को बुलाई बैठक

Sat, 26 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एक मई को भारतमंडपम नई दिल्ली में बैठक करने जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े शीर्ष अधिकारियों को बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पूछा है कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट में कितने दुरुस्त किए गए हैं। इसकी जानकारी दी जाए। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय एक मई को भारतमंडपम नई दिल्ली में बैठक करने जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े शीर्ष अधिकारियों को बुलाया गया है। हिमाचल प्रदेश से भी अधिकारी इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। लोक निर्माण सचिव अभिषेक जैन व अन्य अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन


दरअसल हिमाचल प्रदेश में भी राष्ट्रीय राजमार्गों में कई तकनीकी खामियां पाई गई हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर इनसे संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पिछले वर्ष बनाई गई थी, जिसके बाद इन्हें दुरुस्त करने का काम भी किया गया है। वर्तमान में कितने ऐसे स्पॉट शेष बचे हैं। हिमाचल सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी।

उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या बढ़ने पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मई 2025 तक देश में सभी दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए कहा था। उस समय राजमार्ग सचिव अनुराग जैन ने पिछले वर्ष के शुरू में स्थिति स्पष्ट की थी। उस दौरान देश भर में 9,000 ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई थी। संबंधित अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट की एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया था और मई 2025 तक सभी इंजीनियरिंग दोषों को ठीक करने का लक्ष्य रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें