फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates : हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, यहां जानें मौसम अपडेट

Wed, 26 Mar 2025 05:57 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में बुधवार और वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, 28 से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है। मंगलवार को सात जगह अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, मंडी, धौलाकुआं और बिलासपुर के बरठीं में पारा चढ़ने से दिन के समय पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हिमाचल के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार और वीरवार को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। यहां वीरवार को बादल बरसने की संभावना है। 28 से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला के मौसम में भी गर्माहट बढ़ गई है। शहर में मंगलवार को इस सीजन में पहली बार पारा 22 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार को बारिश के आसार हैं। उधर, प्रदेश के मौसम में आए बदलाव से न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। अब रात के समय भी अधिकांश क्षेत्रों में ठंडक कम हो गई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2, कल्पा में 4.6, धर्मशाला में 7.0, मनाली में 7.1, सोलन में 9.4, ऊना में 10.3, बिलासपुर में 11.6, चंबा में 12.0, शिमला में 12.6, कांगड़ा में 12.8, मंडी में 13.2 और नाहन में 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 34.0
बिलासपुर 32.6
सुंदरनगर 31.3
धौलाकुआं 31.1
बरठीं 30.7
कांगड़ा  30.4
सोलन 30.1
नाहन 28.5
चंबा 27.7
धर्मशाला 27.2
शिमला 22.4
मनाली 21.5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें