हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच न्यूनतम पारे में कमी से ठंडक बढ़ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों पर ब्लैक आइस जमने लगी है। मंगलवार देर शाम को कोकसर क्षेत्र में एक गाड़ी सड़क पर बढ़ी फिसलन के चलते पलट गई। चंबा जिले में ट्रैक और चोटियों पर ट्रैकिंग तथा पर्वतारोहण गतिविधियों पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। मैदानी जिलों में सुबह और शाम कोहरा पड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। प्रदेश में 30 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान में कमी होने से अधिकांश क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए हैं।
| क्षेत्र | न्यूनतम तापमान |
| ताबो | 10.5 |
| कुकुमसेरी | 6.2 |
| समदो | 2.6 |
| कल्पा | 1.0 |
| केलांग | 1.6 |
| रिकांगपिओ | 1.6 |
| नारकंडा | 1.7 |
| मनाली | 1.9 |
| पावंटा साहिब | 2.0 |
| सोलन | 4.0 |
| ऊना | 4.8 |
| कांगड़ा | 6.0 |
| शिमला | 7.0 |
| धर्मशाला | 9.0 |